फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बरारी प्रथम गांव में चीनी मिल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक के घर हुई डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को गृृहस्वामी ने रविवार को अपने आवास पर सम्मानित किया। घटना के करीब 18 दिन बाद सीतापुर के गिरोह के सदस्यों को एसओजी पकड़ने में सफल हो गई थी।
विज्ञापन

31 मार्च की रात में बरारी प्रथम गांव निवासी अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र वशिष्ठ त्रिपाठी के घर में चोरों ने छत के रास्ते घुस कर लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक के जेवरात व नगद रुपये चोरी कर लिया था। इस मामले में गौरी बाजार थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी को दी। एसओजी देवरिया व थाना गौरी बाजार पुलिस ने 18 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए जेवर और नगदी को बरामद कर लिया। अजय कुमार त्रिपाठी ने अपने निवास स्थान बरारी में पुलिस टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र सहित पुलिस टीम को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें