फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में हुई मौत का थानावार बनेगा विवरण

Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि का थाना वार विवरण तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में हुई प्रत्येक मृत्यु का ऑडिट भी किया जाएगा, जिससे कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। जो भी कारण प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के समन्वय बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए सड़क निर्माण से जुड़े विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं 108 एंबुलेंस सेवा को भी पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि न हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक संकेतक एवं अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल जाटव, सहायक अभियंता पी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें