लार। पिंडी-लार मार्ग के रास्ते बिहार के मैरवां से खीरा लेकर छत्तीसगढ़ जा रही पिकअप मंगलवार की सुबह चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। केबिन के अंदर चालक और वाहन स्वामी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन लोगों ने दोनों को निकाल कर एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर निवासी राजकुमार व विजय कुमार मंगलवार की सुबह मैरवां पहुंचे। सब्जी मंडी से पिकअप पर खीरा लादकर छत्तीसगढ़ जा रहे थे। पिंडी-लार मार्ग पर चालक को झपकी आ गई थी। संवाद