फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्विलांस के सहारे पडरौना पहुंची पुलिस, मोबाइल बंद होने पर खाली हाथ लौटी

Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। जिरासो गांव के अनमोल मिश्र को गोली मारने के आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस सर्विलांस से मिले लोकेशन के अनुसार कुशीनगर जिले के पडरौना तक पहुंची थी। कुछ देर बाद आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद पुलिस वापस हुई। पुलिस मौका ए वारदात पर मिले दो मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस करने में लगी है। इसके अलावा प्रयागराज में भी घटना की वजह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी अनमोल की हत्या के प्रयास के आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। जबकि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम लगातार छापा मार रही है। पुलिस अब युवती और उसके परिजनों का सीडीआर और सर्विलांस लोकेशन के सहारे उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
इसके बाद वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। वारदात के दिन दो मोबाइल घटनास्थल के नजदीक एक्टिव मिला है। पुलिस इसी के सहारे वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह पता कर रही है कि प्रयागराज में पढ़ाई के दौरान अनमोल का किसी से विवाद तो नहीं था।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस प्रयागराज में साथ पढ़ने वाले छात्रों से भी मोबाइल के जरिए संपर्क किया। साथ ही अनमोल का भी सीडीआर निकाला है, जिसमें अभी तक कि जांच में किसी भी छात्र से विवाद की बात सामने नहीं आई है।
इसके अलावा एक युवती के मोबाइल का भी सीडीआर खंगाल रही है। मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी 24 वर्षीय अनमोल मिश्रा को 30 अक्तूबर को अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने घर से बुला दरवाजे पर गोली मार दी थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात तक पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में गोरखपुर और देवरिया में जमी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें