फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुमशुदगी रिपोर्ट में सुराग तलाश रही पुलिस

Wed, 20 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के जमुना सदन के समीप खाली पड़े प्लॉट की झाड़ियों में रविवार की शाम बच्चों की नजर जिस चीज पर पड़ी, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ नरकंकाल पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल किसी युवती का है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस कुछ नहीं कह रही है। पुलिस ने कंकाल मिलने के बाद शहर और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं मौके से बरामद बाल और एक टी-शर्ट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने कंकाल के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त कराने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी, हालांकि यह प्रक्रिया समय लेने वाली है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सिंधी मिल कॉलोनी के कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। हवा के झोंके से पतंग टूटकर पास के खाली पड़े प्लॉट में जा गिरी। जब बच्चे पतंग लेने झाड़ियों में घुसे तो उन्हें हड्डियां और खोपड़ी का ढांचा दिखाई दिया। घबराए बच्चे चीखते हुए भागे और आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

लोगों में दहशत ःनरकंकाल मिलने की घटना ने शहरवासियों को दहला दिया है। स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, लगातार सामने आ रही अज्ञात शवों और कंकालों की बरामदगी से लोगों के मन में असुरक्षा की भावना पनप रही है। अब देखना यह है कि पुलिस जांच कितनी तेजी से आगे बढ़ाती है और आखिरकार इस रहस्य से कब पर्दा उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें