गौरी बाजार। हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के समीप मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक संवना लक्ष्मण निवासी 35 वर्षीय सोहन यादव पुत्र श्रृंगी लाल यादव बाइक से गौरी बाजार आ रहा था। ककवल चौराहे के पास सामने से आ रही अन्य एक बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सोहन यादव का दाहिना पैर टूट गया और शरीर पर कई चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।