फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नष्ट की कच्ची शराब, तोड़ीं भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट कीं कच्ची शराब, तोड़ीं भट्ठियां
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र के विशुनपुर देवार में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने घंटों चली कार्रवाई में 1200 किग्रा लहन नष्ट करते हुए 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की और उसे नष्ट कर दिया। जबकि भट्ठियों और उपकरणों तोड़ दिया।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध के बाद हुए बवाल की जानकारी होने पर डीआईजी जे रवींदर गौड ने घटना का जायजा लिया था। जहां सरयू तट देखने के बहाने एसपी संकल्प शर्मा के साथ थाना घाट से नदी पार के गांवों की जानकारी लिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक के नेतृत्व में पुलिस और एक्साईज टीम ने संयुक्त रुप से दियारा क्षेत्र में छापामारा। घंटों चली कार्रवाई से अवैैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप रहा। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक, रुद्रपुर कुलदीप सिंह, मनीष कुमार सिंह, श्यामनारायण, रामराज, पवन राव आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई किया गया है। अवैध शराब का धंधा बंद होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें