फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धरना दे रहे शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में धरना दे रहे शब्बीर अहमद को सोमवार को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। वह तहसील में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना रहा था। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में उसका चालान किया है। इस दौरान एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित 49 शिकायतें दर्ज की गईं। राजस्व विभाग आठ मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


हौली बलिया गांव के रहने वाले शब्बीर अहमद सोमवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने तहसील के विभिन्न कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया। इस दौरान तहसील सभागार में जनसुनवाई कर रहे एडीएम जैनेन्द्र सिंह ने तहसीलदार को धरनारत शख्स की समस्या जानने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे तहसील के अधिकारियों ने उन्हें धरना समाप्त कर समस्या बताने को कहा। लेकिन वह धरना खत्म करने से इंकार कर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर संपूर्ण समाधान दिवस में अवरोध उत्पप्प करने और शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लियाद्ध सीओ हरिराम यादव ने कहा कि धरना दे रहा शख्य समस्या बताने के बजाय सरकारी कार्य जनसुनवाई में बाधा उत्पन्न कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें