फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुलेआम चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में खुलेआम चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने एक को पकड़ा
विज्ञापन

देवरिया। शहर के कुछ जगहों पर कैफे, रेस्टोरेंट में लोगों को खुलेआम हुक्का पिलाया जा रहा है। पुलिस को न्यूकालोनी मोहल्ला में रविवार को एक हुक्का बार में हुई मारपीट के बाद पता चला कि यहां पर हुक्का बार का संचालन किया जाता है। पुलिस ने हुक्का बार का सामान बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगने के बाद भी कई जगहों पर संचालन हो रहा है। शहर में करीब तीन जगहों पर रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। दोपहर में शहर के न्यूकालोनी मोहल्ले में एक हुक्का बार में कुछ युवकों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसी बीच पुलिस का अपाची दस्ता मौके पर पहुंचा तो लोगों ने हुक्का बार के बारे में बताया। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। शहर के भटवलिया चौराहे के पास एक दो मंजिली मकान में भी हुक्का बार चलाया जा रहा है। जहां पर रेस्टोरेंट की आड़ में दूर-दराज से युवक और युवतियां आती हैं। संचालक बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे हैं। हुक्का बार में आने वाले युवकों पर नशा हावी होता जा रहा है। अभी कुछ माह पहले राघव नगर में हुक्का बार को पुलिस से सील कराया था। इसके चलते कुछ समय तक हुक्का बार चलाने वाले सहमें रहे लेकिन एक बार फिर से हुक्का बार का धंधा तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि हुक्का बार के बारे में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें