फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण के दुकानदार समेत पांच पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण के दुकानदार समेत पांच पकड़े गए
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली थाने के एक हिस्ट्रीशीटर के भाई ने चेन स्नेचर गिरोह बना लिया है। शहर में एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर दिया है। पुलिस इस गिरोह के करीब तक पहुंच चुकी है। महिला की चेन छीनते एक चेन स्नेचर को पकड़ कर पूछताछ पुलिस ने की तो गिरोह के बारे में सुराग लगा है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सदर कोतवाली के एक हिस्ट्रीशीटर का भाई अपने गांव के कुछ युवकों के साथ शहर में चेन स्नेचिंग की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। कोलकाता से अपने भाई को राखी बांधने आई महिला का रक्षाबंधन के दिन शहर के सीसी रोड से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटने की कोशिश की। इसी दौरान एक बदमाश गिर गया। जब लोगों ने दौड़ाया तो वह फरार हो गया। इसी बीच उसका मोबाइल गिर गया। जिसके सहारे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई। पुलिस ने मौके से फरार हुए दोनों चेनस्नेचरों को हिरासत में ले लिया। इनकी निशानदेही पर करीब सात चेन भी बरामद कर लिया है। इस गिरोह में शामिल अन्य तीन को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें एक आभूषण विक्रेता है, जो लूटी गई सोने की चेन को खरीदता था। पुलिस को भरोसा है कि इस गिरोह ने जनपद में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की कुंडली तैयार करने में जुट गई है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस गिरोह के छानबीन में जुटी है। जल्द ही गिरोह के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें