फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीएम सचिवालय’ के रूप में काम करेगा कसया एयरपोर्ट

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
modi - फोटो : Getty images
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कसया एयरपोर्ट ‘पीएम सचिवालय’ के रुप में काम करेगा। बीएसएनएल की तैयारियां आखिरी दौर में है। अधिकारियों के मुताबिक यहां पर सब कुछ इंतजाम किया जा रहा है जो प्रधानमंत्री के लिए आवश्यक है।  कसया स्थित एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 नवंबर को परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल लगभग तीन घंटे तक मिनी पीएमओ के रुप में काम करेगा। इसके लिए बीएसएनएल के जिम्मेदार इंतजाम को बेहतर करने में जुटे हैं।
विज्ञापन



सीजीएम लखनऊ टीएन शुक्ल महकमे के कार्यों की बराबर फीडबैक ले रहे हैं। टीडीएम जीपी तिवारी ने शुक्रवार को कसया स्थित कार्यक्रम स्थल पर मातहतों से कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को मिनी पीएमओ के रुप में बनाया जा रहा है।

यहां पर संचार के हर इंतजाम मुहैया रहेंगे। हॉटलाइन, ओएफसी के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट, टेलीफोन कनेक्शन मुहैया करा दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर आईएसडी कॉल की सुविधा रहेगी। ताकि जरूरत पड़ने पर देश-विदेश में आसानी से बात हो सके। जबकि प्रशासन की ओर से डेस्कटॉप मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें