फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने मन की बात में शहीद वरुण सिंह का किया जिक्र, चार मिनट तक ग्रुप कैप्टन के प्रेरक पत्र का किया विश्लेषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ने मन की बात में शहीद वरुण सिंह का किया जिक्र, चार मिनट तक ग्रुप कैप्टन के प्रेरक पत्र का किया विश्लेषण
विज्ञापन

रुद्रपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देवरिया के अमर शहीद वरुण की चिट्ठी पर चार मिनट तक चर्चा की। उन्होंने शौर्य चक्र मिलने के बाद वरुण की ओर से अपने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रधानाचार्य को लिखे पत्र का हिंदी और अंग्रेजी में विश्लेषण किया।
विज्ञापन

कन्हौली गांव के मूल निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह कुन्नुर हेलीकाप्टर हादसे में घायल हुए थे। वह सात दिनों तक मौत से लड़ते रहे। उनके निधन के बाद पूरे देश में उनकी बहादुरी और प्रेरणादायी पत्र की चर्चा होती रही। मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने औसत से असाधारण होने का मंत्र दिया। जब वह अस्पताल में मौत से लड़ रहे थे तो मैंने सोशल मीडिया पर उनका एक पत्र देखा जो उन्होंने शौर्य चक्र मिलने के बाद अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को लिखा था। उनकी चिट्ठी का संदर्भ मेरे दिल को छू गया। सफलता के शीर्ष पर पहुंचकर वे जड़ों को सींचना नहीं भूलें। अपने पत्र में वरूण ने अपने पराक्रम का बखान नहीं किया बल्कि अपनी असफलताओं की बात की। वह चाहते थे कि वे जिस स्कूल में पढ़े वहां के विद्यार्थियों का जीवन भी सेलिब्रेशन बने। जब उनके पास सेलिब्रेट करने का समय था, तो उन्होंने आने वाले पीढ़ियों की चिंता की। कैसे उन्होंने अपनी कमियों को काबिलियत में बदला, पत्र में उसकी बात की। आप स्कूल में सामान्य हो सकते हैं, लेकिन जीवन में सामान्य ही रहेंगे, ऐसा कतई नहीं है। इसी पत्र में वरुण ने लिखा है कि उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए, मैं सामान्य छात्र था, लेकिन मैंने मील के पत्थर को छूआ। उनका यह पत्र भले ही केवल विद्यार्थियों से बात करता है, लेकिन उन्होंने इस पत्र के माध्यम से पूरे समाज को संदेश दिया है। मन की बात में पीएम के अमर शहीद वरुण सिंह की चिट्ठी की चर्चा करने से जिले के लोग अभिभूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें