देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन मंगलवार को एथलेटिक्स, भारोतोलन, जूडो एवं कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, फाजिलनगर एवं तमकुहीराज के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने 100 मीटर रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से तन, मन, स्वस्थ्य रहने के साथ हमें जीवन में अनुशासन की सीख मिलती है तथा खेलों से प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा खिलाड़ियों के लिए सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शारीरिक विकास का सशक्त मंच बन चुका है।
इस अवसर पर सांसद खेल स्पर्धा के संयोजक पवन कुमार मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि से परिचय कराया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, महामंत्री प्रमोद शाही, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, जिला मंत्री निर्मला गौतम, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी मौजूद रहे।
एथलेटिक्स खेल के 100 मीटर दौड़ के सब जूनियर बालक वर्ग में क्रिश ठाकुर विजयी रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में छोटू निषाद व सब जूनियर बालिका वर्ग रंजना यादव विजयी रहीं। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अनूप मोर्या प्रथम रहे। 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में क्रिश ठाकुर और 200 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह प्रथम रहीं।
200 मीटर जूनियर हिमांशु प्रसाद और 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में संजना यादव प्रथम रहीं। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अनूप मौर्य प्रथम रहे। 400 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य यादव प्रथम रहे। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में विकास चौहान विजयी रहे। वहीं 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में आंचल यादव विजेता रहीं। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अवनीश राजभर प्रथम रहे।
800 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में सचिन गौड़ प्रथम, 800 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में अंतिमा, 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में बबलू यादव प्रथम, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में आंचल यादव रहीं। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में चन्दन यादव प्रथम रहे। 1500 मीटरसब जूनियर बालक वर्ग में आषीश नाथ सिंह प्रथम रहे।
1500 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम रहीं। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक प्रसाद
प्रथम व 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम रहीं। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सन्नी कुमार यादव रहे।
लंबी कूद के सब जूनियर बालक वर्ग में क्रिश ठाकुर व सब जूनियर बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह प्रथम रहीं। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में तौफिक अंसारी प्रथम व जूनियर बालिका वर्ग में आंचल यादव प्रथम रहीं। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में अनूप मौर्य प्रथम रहे।
शाट पुट सब जूनियर
बालक वर्ग में आकाश गिरी प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम रहीं। शाट पुट जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम व जूनियर बालिका वर्ग में सृष्टि़ त्रिपाठी प्रथम रहीं। शाट पुट सीनियर बालक वर्ग में वीरेन्द्र यादव प्रथम रहे।
डिसकस थ्रो के सब जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप प्रसाद प्रथम व सब जूनियर बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में धनंजय कुमार प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सृष्टि त्रिपाठी प्रथम रहीं। डिसकस थ्रो सीनियर बालक वर्ग में वीरेन्द्र यादव प्रथम रहे।
जेबलिन थ्रो जूनियर बालक वर्ग में रंजत कुमार प्रथम रहे। बैडमिन्टन अंडर-16 पुरुष सिंगल में अविरल चौधरी प्रथम रहे। अंडर-16 पुरुष बैडमिंटन डबल्स में अविरल चौधरी व शौर्य मिश्र प्रथम रहे। अंडर-16 महिला बैडमिंटन सिंगल में अंकिता चौरसिया विजयी रहीं। अंडर-19 सिंगल पुरुष वर्ग में गौरव यादव विजयी रहे। अंडर-19 पुरुष बेडमिंटन डबल्स पुरुष वर्ग में साजिद हसन व पियूष सिंह विजयी रहे। ओवर 19 सिंगल पुरुष वर्ग में गौरव यादव विजयी रहे और ओवर 19 पुरुष बैडमिन्टन डबल्स में सन्तोष यादव व गौरव यादव विजयी रहे।
जूडो में नवीन कुमार विजेता रहे। भारोत्तोलन में यूथ 56 से 60 किग्रा वर्ग में अमन खान, जूनियर 60 से 65 किग्रा वर्ग में धनंजय कुमार, जूनियर 71 से 79 किग्रा वर्ग में अवनीश यादव, जूनियर 79 से 88 किग्रा वर्ग में हर्षल दूबे, सीनियर 71 से 79 किग्रा वर्ग में अजय प्रसाद, सीनियर 88 से 94 किग्रा लकी राव विजयी रहे।