रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत नमक कानून तोड़ने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए ‘डांडी मार्च‘ के तहत गाजियाबाद की सीमा पर हिंडन नदी पर नमक बनाया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 06 माह की सजा हुई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के करो या मरो के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करने के कारण मेरठ प्रशासन ने चौधरी चरण सिंह को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया था। इस अवसर पर सुरेश नारायण सिंह, दयानंद यादव, नारायण प्रसाद, सोनू यादव, गोविंद यादव, अयोध्या वर्मा, बधई प्रसाद, नाजिर अंसारी, सोनू राईनी, संतोष मद्धेशिया आदि ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संवाद