सूडान में डीहा बसंत गांव के पाइप फिटर की मौत
रामपुर कारखाना। सूडान में काम करने गए पाइप फिटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से शव को वापस मंगवाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। परिजनों का रोना देख सांत्वना देने आए लोगों की भी आंखें भी नम हो गईं।
रामपुर कारखाना विकासखंड के डीहा बसंत गांव निवासी कृष्णमोहन सिंह (58) लगभग 30 वर्ष से चेन्नई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी की ओर से उन्हें छह माह पहले सूडान भेजा गया था। 28 फरवरी की रात 1.30 बजे के करीब अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। साथ गए कामगार उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे।
रास्ते में ही कृष्णमोहन की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पत्नी सुमनलता सिंह, पुत्र इंद्रप्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह और पुत्री रत्ना सिंह दहाड़े मारकर रोने लगीं।