फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में दो कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दो कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हुई
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। मंगलवार को दो और लोग संक्रमित मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हो गई है।
जनपद में कोविड संक्रमण कम हुआ है। सोमवार को एक भी पॉजिटिव केस न मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की थी, लेकिन मंगलवार को दो नए पॉजिटिव केस मिले। हालांकि संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र के युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसने लखनऊ में जांच कराई थी। वहीं वह होम आइसोलेट है। दूसरी ओर गौरीबाजार ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक भी जांच में संक्रमित मिला है। वह भी होम आइसोलेशन में है। संक्रमितों के मिलने के बाद भी लोग सजग नहीं हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें