फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा बीमारियों का प्रकोप, पुरुष वार्ड-पीआईसीयू फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहा बीमारियों का प्रकोप, पुरुष वार्ड-पीआईसीयू फुल
विज्ञापन

पीआईसीयू में 15 बेड पर चल रहा 20 का उपचार, 1538 मरीज पहुंचे उपचार के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को 1538 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। अस्पताल में बुखार, खांसी,सांस, बीपी, शुगर, नस, हड्डी से पीड़ित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जरूरी होने पर कइयों को भर्ती भी किया गया। पुुरुष वार्ड, पीआईसीयू के पूरे बेड भरे हैं। महिला वार्ड भी करीब-करीब फुल है। पीआईसीयू में 15 बेड पर 20 बच्चों का उपचार चल रहा है।
मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग उपचार कराने ओपीडी में पहुंचे। फिजीशियन कक्ष में अंदर से बाहर तक मरीज थे। असिस्टेंट प्रो. डॉ. सिराजुद्दीन, एसआर डॉ. अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. गौरव सिंह व जेआर अंकिता गुप्ता ने सिर दर्द, खांसी, पेट दर्द, शुगर, बीपी, बुखार, तनाव के 117 मरीजों का इलाज किया। इसमें करीब 40 शुगर, बीपी के मरीज थे। पांच को जांच के बाद पहली बार शुगर का पता चला। सर्जन कक्ष में भी भीड़ थी। असिस्टेंट प्रो. डॉ. मानवेंद्र कुमार, एसआर डॉ. अनवर, जेआर डॉ. इरशाद अहमद व मनीष नायक ने 120 मरीजों का इलाज किया। इसमें पित्त की थैली में पथरी, हार्निया, पाइल्स के अलावा अन्य मरीज थे। बालरोग विभाग में सर्दी, खांसी, बुखार, झटका, उल्टी-दस्त से पीड़ित 90 बच्चे पहुंचे, जिनका सीनियर रेजिडेंट डॉ. नागेंद्र मोहन जायसवाल ने इलाज किया और गंभीर बच्चों को भर्ती किया।
विज्ञापन

चेस्ट रोग कक्ष में डॉ. डीके सिंह ने सांस, सीना, पेट दर्द, बुखार से पीड़ित 71 मरीजों और नाक, कान, गला कक्ष में डॉ. महेंद्र प्रसाद व एसआर डॉ. संतोष ने कान व गले से पीड़ित 80 मरीजों का इलाज किया। हड्डी कक्ष में सुबह से कमर, घुटना दर्द, नस व हड्डी से संबंधित रोग से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार रही है। डॉ. पीएन कन्नौजिया व जेआर डॉ. सिद्धार्थ ने 125 मरीजों का उपचार किया। मानसिक रोग कक्ष में सीनियर रेजिडेंट डॉ. अंबु पांडेय ने तनाव, नींद न आने, घबराहट सहित अन्य मानसिक रोग से पीड़ित 30 मरीजों का इलाज किया। बुखार डेस्क पर 22 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्सकों का मानना है कि मौसम बदलने से जहां संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं, वहीं दिनचर्या व खानपान में गड़बड़ी से लोग बीमार हो रहे हैं।
पैथोलॉजी में लगी रही लंबी कतार
देवरिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को ब्लड की जांच कराने के लिए लिखते हैं, इसमें एक मरीज की कई जांच होती है। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद दो बजे तक 201 लोगों ने 4903 जांच कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद भी कतार में लोग खड़े थे।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। मरीजों का इलाज अच्छी तरह किया जा रहा है। उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में संसाधन व दवा की कमी नहीं है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकांश वार्ड फुल हैं।
डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें