गौरी बाजार। गौरी बाजार नगर पंचायत के तीन वार्डों में 1.67 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण होगा। शासन से लगभग 50 प्रतिशत धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। कार्यदायी संस्था ने नाली निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू करा दिया है।
वार्ड संख्या-एक में अशोक जायसवाल की दुकान से संजय कुमार की मकान तक नाली टूट गई थी। इसके निर्माण के लिए नगर पंचायत की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। अब शासन से धन मिल गया है।
इस 220 मीटर लंबे व एक मीटर चौड़ा आरसीसी निर्माण में 27.57 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी वार्ड में अभिषेक जायसवाल की दुकान से विजयी गुप्ता के मकान तक 270 मीटर लंबी कवर्ड आरसीसी नाली का निर्माण होगा। जिसकी लागत 33.98 लाख रुपये होगी।
वार्ड संख्या-11 गोरख लोहार के घर से शोभा गुप्ता के घर तक 35.17 लाख रुपये से 280 मीटर लंबा, मुन्ना गुप्ता के घर से तारकेश्वर पांडेय के घर तक 27 लाख रुपये की लागत से 215 मीटर तक, इसी वार्ड के बृजेश गुप्ता की दुकान से रमेश के केंद्र तक 37 लाख रुपये 295 मीटर लंबा आरसीसी कवर्ड नाली का निर्माण होगा।
वार्ड नंबर 10 में शिव मंदिर से चैन यादव की मकान तक 183 मीटर 6.44 लाख रुपये से नाली का निर्माण होगा। इन कार्यों के लिए शासन से 80 लाख रुपये अवमुक्त हो गया है। कार्यदायी संस्था ने गड्ढा खोदने का कार्य शुरू कर दिया है। तीन वार्डों में नाली निर्माण होने से जलजमाव से लोगों को निजात मिलेगी।
चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया ने बताया कि नाली जर्जर हो गई थी। इसलिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जलजमाव से लोगों को निजात मिलेगी। अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।ह