देवरिया। जिले में 10 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इस दिन दवा सेवन से वंचित रह जाएंगे उन्हें 13 फरवरी को माप-अप राउंड के अंतर्गत दवा खिलाई जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के 17.14 लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य, आइसीडीएस एवं शिक्षा विभाग मिलकर कार्यक्रम संचालित होगा। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि जिले के 16 ब्लाकों-शहरी क्षेत्रों व प्लानिंग यूनिट में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से छह साल तक की आयु के सभी पंजीकृत, गैर पंजीकृत बच्चों तथा छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों, ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं घुमंतू लाभार्थियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी।
छह से 19 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। संवादर