फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराचौरी कार्यालय पर सदर विधायक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर विधायक स्व.जन्मेजय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करते सांसद रमापत - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
औराचौरी कार्यालय पर सदर विधायक को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

व्यवहार कुशलता और बेबाक बोल से सबको अपना बना लेते थे जन्मेजय सिंह: रमापति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। व्यवहार कुशल, बेबाक वक्ता, सबको अपना बना लेने की कुशलता और एक जन नेता के रूप में जन्मेजय सिंह हमेशा याद किए जाएंगे। देवरिया विधानसभा के विकास को लेकर जन्मेजय सिंह ने बहुत काम किया। विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में अंतिम सांस तक प्रयासरत रहे। ये बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने औराचौरी पार्टी कार्यालय शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि जन्मेजय सिंह के रूप में देवरिया का एक ध्रुवतारा टूट गया। उनके जाने से जो अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। प्रदेश कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि जन्मेजय सिंह संघर्षशील व्यक्तित्व के थे। मिलनसार स्वभाव के नेता का निधन, समाज के साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि विधायक जन्मेजय सिंह हम लोगों के बीच नहीं रहे। लालबहादुर शास्त्री गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि जन्मेजय सिंह जन-जन के नेता थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री रामशीष प्रसाद ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, कृष्णानाथ राय, मारकंडेय तिवारी, अजय शाही, अजय कुमार दुबे, संतोष त्रिगुणायक, गंगा कुशवाहा, डॉ. अभय मणि, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, अंबिकेश पांडेय, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, प्रवीण निखर, जितेंद्र सिंह, संजय पांडेय, रामशंकर निषाद, धनुषधारी मणि, रामदास मिश्रा, नवीन सिंह, राधेश्याम शुक्ला, तेजबहादुर पाल, राहुल कुमार, अजय दुबे वत्स, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अंकुर राय, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
दिवंगत विधायक जन्मेजय के घर
पहुंचे राज्यसभा सांसद, दी श्रद्धांजलि
दूसरे दिन भी शोक संवेदना व्यक्त करनेवाले लोगों का लगा रहा तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। देवरिया सदर विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के दूसरे दिन शनिवार को भी उनके पैतृक निवास पहुंचकर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरा दिन लोगों के आने का क्रम जारी रहा। देर शाम देवगांव पहुंचे राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने परिवार को ढाढ़स बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सदर विधायक के निधन से देवरिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। पड़ोसी होने के कारण मेरा उनसे विशेष जुड़ाव रहा। उनका एक अलग व्यक्तित्व रहा। जब मैं चौरीचौरा से विधायक था, लखनऊ में जब भी मुलाकात होती थी, जन्मेजय चाचा का स्नेह और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहता था। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जन्मेजय सिंह का एक अलग व्यक्तित्व रहा। वर्षों तक याद किए जाएंगे। पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे जब भी मिलते थे, अपनत्व झलकता था। फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री रियाजुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्पष्टवादी थे। उल्लेखनीय है कि विधायक जन्मेजय सिंह का बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें