फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डांडिया की धुन पर देर रात तक थिरके लोग

Sat, 17 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डांडिया महोत्सव में बेस्ट कपल को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि एमएलसी रतनपाल सिंह
विज्ञापन
रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर के एक मैरिज लॉन में पहली बार डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल में डीजे की धुन और ढोल की थाप पर युवा, महिलाएं और बच्चे देर रात तक थिरकते रहे। पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया खेलकर उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने मां दुर्गा की आरती कर किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल को आकर्षक लाइटों और मां दुर्गा की मूर्ति से सजाया गया था।
महोत्सव में प्रिया शर्मा और विष्णु को बेस्ट कपल का पुरस्कार मिला। पूनम निगम और अमित निगम बेस्ट डांडिया खिलाड़ी चुने गए, जबकि विशाल सोनकर को बेस्ट फोटोग्राफर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम, पूर्व चेयरमैन छट्ठे लाल निगम, सुनील निषाद और दिलीप जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजक रंजना सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें