फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से जूझ रहे लोग

Tue, 28 Apr 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को इस समय भीषण गर्मी में बार-बार हो रही कटौती और लो-वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

भाटपार रानी उपकेंद्र पर देहात क्षेत्र के चार फीडर कार्यरत हैं, जिससे देहात क उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसमें सोहगरा धाम फीडर, जसुई फीडर, रामपुर फीडर और खामपार फीडर सम्मिलित हैं। इन फीडरों से लगभग 80 हजार की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
भाटपार रानी नगर के लिए अलग से तहसील फीडर है जिससे लगभग 20 हजार की आबादी के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। नगर फीडर के उपभोक्ताओं का कहना है कि कब आपूर्ति चालू होगी और कब आपूर्ति बंद हो जाएगी, इसका कोई समय तय नहीं है।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी में बार-बार कटौती और लोग वोल्टेज से परेशान हैं। दिन हो या रात कभी लगातार तीन से चार घंटे तक भी आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
यही हाल देहात के फीडरों का भी है। वहां के उपभोक्ताओं की स्थिति नगर के उपभोक्ताओं से भी खराब है। नगर के उपभोक्तका वीरेंद्र कुमार, नबी रसूल, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता, महेश चंद्र यादव, रामायण प्रसाद, विक्रमा तिवारी आदि ने बताया है कि इस समय सर्वाधिक रूप से कटौती की जा रही है।
यदि बिजली निगम इस समस्या को नहीं समझता है तो इसके विरुद्ध बड़े आंदोलन की तैयारी कर उपकेंद्र को घेरेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि फाल्ट होने पर ठीक करने हेतु आपूर्ति बंद होती है। लो वोल्टेज ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दूर करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें