फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ज्ञापन सौंप गोवंशों की रक्षा की मांग

Tue, 28 Apr 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गो सम्मान आवाह्न के तहत गो भक्तों ने रविवार को एसडीएम सदर सीमा पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा। इसमें गो हत्या पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने, गोचर बोर्ड समेत चार मांगें की गईं।
विज्ञापन

मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राजेश नारायण दास के नेतृत्व में गो भक्तों ने शहर में रैली निकाली। यह रैली हनुमान मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान होते हुए नगरपालिका पहुंची।
यहां से सदर तहसील पहुंचकर सभी गोभक्त जमीन पर बैठ गए। सभी ने एक स्वर से गो वंशों की रक्षा की मांग को लेकर नारे लगाए। मौके पर पहुंची सदर एसडीएम सीमा पांडेय ने गो भक्तों से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिवजीत चौहान, रघुनाथ दास, वंश मौर्य, राज मद्धेशिया, संदीप वर्मा, रवि कश्यप आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें