फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में विद्यालय के अनुचर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में विद्यालय के अनुचर की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर हाइवे पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क किनारे पड़ा था। राहगीरों ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शव की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी दास गांव के रूदल गोंड़ के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बेटे दीपक, कुंदन, बेटी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत से बदहवास पत्नी मंजू देवी ने बताया कि रूदल गोंड़ कुशीनगर के शामपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुचर थे। साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। महुआडीह एसओ विपिन मलिक ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें