फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोनापार को हरा पयासी ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनापार को हरा पयासी ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

सलेमपुर। ब्लॉक के पुतरी चौराहे पर एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को नोनापार और पयासी के बीच हुआ। नोनापार को हराकर पयासी ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

नोनापार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनकी टीम निर्धारित 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन बना सकी। पयासी की तरफ से गेंदबाज हिमांशु ने दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पयासी की टीम तेरहवें ओवर में जीत हासिल कर ली। पयासी के ओपनर बल्लेबाज चंदन ने अपनी टीम को 101 रनों का योगदान दिया। चंदन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हिमांशु को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम के कप्तान को खिताब देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन सर्वेश दुबे, कृष्णदत्त मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्र, बिट्टू राजभर, विकाश राजभर, राज सिंह, आदित्य सिंह, मनीष जायसवाल, शिवम दुबे व अमूल्य मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें