तरकुलवा। कस्बा के जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में कारगिल शहीदों की याद आयोजित मरहूम अबरार अहमद फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। महिला वर्ग में पथरदेवा ने गोरखपुर को शिकस्त देकर तो पुरुषों में छपरा ने पथरदेवा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला एएनडी पथरदेवा और गोरखपुर यूनिवर्सिटी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पथरदेवा ने गोरखपुर को 2-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
वहीं पुरुष वर्ग में पथरदेवा और छपरा की टीमों के बीच भिंड़त हुई, जिसमें छपरा ने पथरदेवा को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रेफरी का काम आयशा खातून व नेहा कुमारी ने किया। गोल जज टाइगर यादव व नजीर अहमद रहे। जबकि कमेंट्री अंगद नाथ पांडेय व मुहम्मद असलम ने किया।
विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कर्नल राकेश रोशन, सपा नेता परवेज अहमद, सूबेदार मेजर इमामुद्दीन, हवलदार सद्दाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश यादव, मुहम्मद वारिस अख्तर, सभासद इबरार सिद्दीकी आदि ट्रॉफी प्रदान किया।
मुख्य अतिथि परवेज अहमद ने कहा कि खेल से सामाजिक समरसता का विकास होता है। इस ग्रामीण इलाके में इस तरह के आयोजन से गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि गुड्डू सिद्दीकी, बसीर अहमद, नसीर अहमद, फतेह मुहम्मद, बनवारी गोंड, आजाद अहमद, नुरुद्दीन सिद्दीकी, जलालुद्दीन सिद्दीकी, जगजीत कनौजिया, टाइगर खान मौजूद रहे।