रुद्रपुर (देवरिया)। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में स्वर्गीय कमलाकांत गुप्ता एवं स्वर्गीय सत्यकेतु चौहान की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय ऑल इंडिया महिला/पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को छपरा और जोगिया के बीच खेले गए मुकाबले में छपरा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जोगिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले का शुभारंभ शिवम श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
शुरू से ही आक्रामक नजर आई छपरा की टीम ने मैच के पहले हाफ में ही मुकाबले की दिशा तय कर दी। छपरा के खिलाड़ी सूरज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दागकर टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई।
हाफ टाइम के बाद जोगिया की टीम ने एक गोल कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन छपरा ने जवाबी हमला करते हुए एक और गोल दाग दिया और मुकाबले को 4-1 से अपने नाम कर लिया। संवाद