फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लिच्छवी एक्सप्रेस डायवर्ट होने से परेशान हुए यात्री

Fri, 12 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सीतामढ़ी से भटनी, वाराणसी, प्रयागराज होकर आनंद विहार को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार बदले मार्ग से चली। यह छपरा से वाया बलिया वाराणसी जंक्शन होकर आनंद विहार के लिए चली गई। इससे भटनी, सलेमपुर से दिल्ली
विज्ञापन

जाने वाले यात्रियों को परेशानी सामना करना पड़ा। वही दूसरे दिन भी गोरखपुर केंट -वाराणसी सिटी इन्टरसिटी एक्सप्रेस और मुम्बई एलटीटी -आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन निरस्त रही।
बिहार के सीतामढ़ी से आनंद विहार को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेन मानी जाती है। जिले व सीमावर्ती बिहार प्रान्त के लोग भटनी, सलेमपुर से इस ट्रेन को पकड़ कर आनंद विहार और दिल्ली की यात्रा करते है। इसके अलावा वाराणसी और प्रयागराज जाने के लिए भी लोग इस ट्रेन को काफी पसंद करते है। बृहस्पतिवार को मऊ -दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के बीच डबल लाइन विस्तार के कार्य के चलते इस ट्रेन को छपरा से वाराणसी के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। इससे मैरवा, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ जंक्शन आदि स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि मऊ रेलवे स्टेशन के पास कार्य चलने के कारण लिच्छवी का रूट परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें