फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक चली बंजर भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घंटे तक चली बंजर भूमि की पैमाइश
विज्ञापन

लेखपाल की पिटाई करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी का दरवाजा भी अतिक्रमण की जद में
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। बलुआ गौरी गांव में ग्रामसभा की बंजर भूमि पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त है। पांच घंटे की पैमाइश के दौरान अतिक्रमण कर बंजर भूमि पर मकान बनवाने वाले पांच लोगों के कब्जे का सीमांकन किया गया। पुलिस बल तैनात रहा।
बलुआ गौरी गांव के प्रधान सुनील गुप्ता ने सलेमपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी को पत्र देकर ग्राम सभा की बंजर भूमि की पैमाइश कराने की मांग की थी। निर्देश पर हलका लेखपाल धीरेंद्र कुमार अपने सहयोगी के साथ बंजर भूमि का सीमांकन करने पहुंचे। आरोप है कि तभी गांव निवासी का एक युवक उलझ गया। बात इतनी बिगड़ी की उसने लेखपाल की पिटाई कर दी, जिससे पैमाइश का कार्य प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी लेखपाल ने एसडीएम को फोन कर दी थी। बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पैमाइश के लिए टीम गठित कर तहसीलदार भागीरथी सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ भेजी। पैमाइश गांव के सिवान से शुरू होकर बंजर भूमि तक पहुंचा। राजस्व टीम के अधिकारियों के अनुसार लेखपाल की पिटाई के आरोपी सहित पांच लोगों ने सरकारी भूमि पर चहारदीवारी, भवन बनवाकर कब्जा किया है। इसकी पुष्टि पैमाइश के दौरान नक्शे के अनुसार हुई। टीम ने विधिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एहतियात के तौर पर खरवनिया चौकी इंचार्ज शहनवाज खान, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह सहित बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

प्रधान के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेगा संघ : आशनारायण सिंह
लार। प्रधान सुनील गुप्ता ने ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी। इस पर उन्हें धमकी मिली थी। इसकी सूचना उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को दी। बुधवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशनरायण सिंह के नेतृत्व में तकरीबन ब्लॉक के पचास प्रधानों ने कहा कि अगर किसी प्रधान के साथ अभद्रता होती है तो प्रधान संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिरासत में
लार। पैमाइश के दौरान लेखपाल धीरेंद्र कुमार की पिटाई करने वाला आरोपी भागलपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। पिटाई से आहत लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ थाने में मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि वीडियो में घटना सही दिख रही है। बावजूद पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी को बचाने की जुगत में कई सफेदपोश भी लगे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें