फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पीएसी सहित पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात में ही गुस्साई भीड़ इकट्ठी हो गई थी। यह देख रात में ही पुलिस को बुला ली गई। सुबह परिचित लोग इलाके से पहुंचने लगे। लोगों की संख्या बढ़ती देख दो सेक्शन पीएसी बुला ली। पुलिस फोर्स देख ग्रामीण घरों में दुबके रहे। सुबह कुछ लोग पशुओं को चारा9पानी डालकर फिर घर के अंदर चले गए। गांव के हर रास्ते पर पुलिस का पहरा रहा और बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपियों के घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस कुछ महिलाओं से बात करने के लिए थाने ले गई थी। सुरक्षा के लिहाज से उनके घर के आगे भी पुलिस की ड्यूटी लगाई है। सन्नाटे के बीच रामेश्वर के घर के महिलाओं की चीख पुकार की आवाजें सुनाई दे रही है। आस-पास की महिलाएं ढांढ़स बंधा रहीं थी। रामेश्वर तिवारी के साथ रहने वाले दानवीर सिंह, झल्लू सिंह आदि ने बताया कि वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे।
विज्ञापन

ण...
मां कुंती की बात सुन भावुक हुए एडिशनल एसपी

घटना के बाद से ही एएसपी सुनील कुमार सिंह मौके पर जमे रहे। रामेश्वर की बुजुर्ग मां ने एडिशन एसपी से कहा कि पति और बेटे की हत्या हो गई। अब पोता बचा है। वह बहुत सीधा है, इसका ख्याल रखिएगा। यह सुन एएसपी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय आपकी मदद को तैयार है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें