फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: ग्राम समाज की भूमि पर मृत गाय को दफन करने को लेकर धक्का मुक्की, एक की हुई मौत

Sun, 10 Sep 2023 01:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन पर मृत गाय को दफनाने को लेकर दो पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन पर मृत गाय को दफनाने को लेकर दो पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सुबह थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी काशीनाथ यादव की मृत गाय को लेकर उनके भाई चंद्रदेव व कुछ लोग गांव के दक्षिण ग्राम सभा की जमीन पर ले गए।जहा गाय को दफना था। वहीं, गांव के ही नरेश यादव का घर है। नरेश गाय को दफनाने से मना करने लगे। कुछ ही समय में दोनों तरफ से धक्का मुक्की शुरू हो गई।

इसी दौरान नरेश ने चंद्रदेव उम्र 60 वर्ष को धक्का दे दिए, जिससे वह गिर गए। आनन फानन में चंद्रदेव को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पकाहां ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें