फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार चार आरोपियों में से एक ने लिया स्टे, दो पर इनाम घोषित

Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। 22 अगस्त को भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा गांव के पास से 6.4 ग्राम चरस और 440 ग्राम ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में पुलिस ने छह पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में चार आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है। वहीं बिहार प्रांत निवासी एक आरोपी तस्करी मामले में ही सीवान जेल में बंद है। उधर, फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी विक्रांत वीर ने साेमवार को दोनों पर इनाम घोषित किया है।
22 अगस्त को भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा गांव मोड़ से पहले दो चार पहिया वाहन रुके थे। एक वाहन में दो लोग और एक में तीन लोग सवार थे। हिस्सेदारी को लेकर तीन लोग दूसरे वाहन में सवार दो लोगों से कहासुनी कर मारपीट करने लगे थे।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक चार पहिया वाहन बहुत तेजी से मोड़ कर बरहज की तरफ भाग निकला था। दूसरा वाहन अभी मोड़ रहा था तब तक पुलिस वालों ने उस वाहन को घेर कर रोक लिया था।
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से 6.4 किलोग्राम चरस और 440 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये और बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने बिहार प्रांत के रघुनाथपुर के संठी निवासी अभिषेक कुमार चतुर्वेदी पुत्र लल्लन चतुर्वेदी और आंदर थाने के नरेंद्रपुर निवासी अमृतांश सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र स्व. योगेश्वर सिंह को जेल में है।
बिक्री के बाद हिस्सेदारी को लेकर अभिषेक व अमृतांश सिंह से उसके चार साथी विवाद कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर चारों फरार हो गए। पुलिस की तीन टीमें चारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसमें भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी चंदू ने हाइकोर्ट से स्टे ले लिया। वहीं बिहार प्रांप के मैरवा के फुलवरिया निवासी शिवकुमार यादव तस्करी मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें