छत से गिरकर एक की मौत
खामपार। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा उत्तर पट्टी निवासी कोटेदार के प्रतिनिधि की सोमवार की रात में छत से गिरकर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
ग्राम पिपरा उत्तर पट्टी निवासी जयप्रकाश कुशवाहा (35) की माता पानमती देवी के नाम से कोटे की दुकान है। सोमवार की रात जयप्रकाश कुशवाहा छत पर सोए थे। रात में वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है। विधायक सभा कुंवर, भाजपा नेता हरिचरण कुशवाहा, अश्वनी सिंह, सपा नेता सुनील यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमहंस कुशवाहा ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।