फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से दुकानदार की मौत
विज्ञापन

गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर इंदुपुर चौराहे के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार/देवरिया। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर इंदुपुर चौराहे के समीप शुक्रवार को देर रात अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार, वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी चुन्नू मद्धेशिया (65) पुत्र दिवंगत स्वामीनाथ मद्धेशिया कई वर्षों से इंदुपुर चौराहे पर चाय-मिठाई की दुकान करते थे। शुक्रवार को देर रात दुकान बंद कर बगल के किराना की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच गौरी बाजार से रुद्रपुर की ओर तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग एवं परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई। चुन्नू मद्धेशिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि घटना के जिम्मेदारों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें