फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन

हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव रेल लाइन के किनारे मिला। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करमाजीतपुर गांव के पास रेल लाइन के किनारे टहलने निकले ग्रामीण बीस वर्षीय युवक के शव को देखकर शोर मचाने लगे। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसके शरीर पर स्लेटी रंग की एक बनियान, एक हाथ में लोहे का कड़ा था। पूरा शरीर नग्न हालत में रेल ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था। आसपास में खून के निशान नहीं पाए जाने से ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को रेल लाइन के किनारे लाकर फेंक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि रेल लाइन पर मिले युवक के शव की घंटों इंतजार के बावजूद पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें