फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने दिए बूथ पर समुचित प्रबंध के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षक ने दिए बूथ पर समुचित प्रबंध के निर्देश
विज्ञापन

कपरवार। प्रेक्षक एस जांभी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ कपरवार में बने मतदान बूथों की जांच की। उन्होंने जिम्मेदारों से प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई सहित समुचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए। जबकि प्रशासन ने पुलिस पिकेट पर अंतरजनपदीय सीमा होने के कारण चौकसी बढ़ाते हुए सीसीटीवी कैमरा लगवाया है।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब ढाई बजे प्रेक्षक कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंची। करीब 10-15 मिनट तक बूथ परिसर की साफ-सफाई, दिव्यांगों के लिए रैंप, चुनाव कर्मियों की बैठक व्यवस्था के साथ मतदाताओं के प्रवेश और निकासी द्वार के बारे में जानकारी ली। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए उन्होंने अधिकारियों से अंतरजनपदीय सीमा होने के कारण पुलिस पिकेट पर चौकसी बढ़ाने को कहा। मौके पर निजी सचिव मयंक, एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, अजीत विक्रम सिंह, रामराज, प्रहलाद गुप्त, अखिलेश कुमार, अभय नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें