फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए कमीशन न देने का एलान

Mon, 09 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
लार ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक में मौजूद प्रधान
विज्ञापन
लार में प्रधानों की बैठक सोमवार को ब्लॉक सभागार में संघ के अध्यक्ष राघव शरण तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानों अफसरों का विकस के नाम पर कमीशन नहीं देने का एलान किया। इसके अलावा गांवों में होने वाले  विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


संघ के महामंत्री डा.  शैलेंद्र कुमार ने कहा कि गांव की जनता चुनकर बड़ी उम्मीदों के साथ प्रधान बनाती है। लेकिन अफसरों की भ्रष्टाचार की वजह से गांवों का समुचित विकास  चाह कर भी प्रधान नहीं कर पाते हैं। गांव के गरीबों के चलाई जा रही सरकारी योजनाएं अफसरों की वजह से दम तोड़ रही हैं। सभी  योजनाओं के लिए धन स्वीकृत कराने के नाम पर अधिकारी बेखौफ होकर कमीशन की  मांग कर रहे हैं। इसकी वजह से गांवों में विकास कार्य गति नहीं पकड़ रहा है।विरोध करने पर अधिकारी प्रधानों के साथ अत्याचार भी कर रहे हैं। लेकिन  प्रधानों ने सोच लिया है कि किसी भी कीमत पर विकास कार्यों के लिए अफसरों  का कमीशन नहीं देंगे। अगर अफसर अपने आदत में सुधार नहीं लाएंगे तो प्रधान  इनके खिलाफ सड़क पर भी उतरने के लिए बाध्य होंगे।

वहीं राज्य वित्त,कार्य  योजना, आवास, मनरेगा के कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान  उमेश यादव, अमित कुमार सिंह बबलू, अरविन्द दुबे, विजय शंकर, संतोष दुबे,  कुंजबिहारी सिंह, इजहार, विनोद, रमेश यादव, प्रवीन मिश्र समेत सभी प्रधान  और इनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें