फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने बृहस्पतिवार को रामपुर बुजुर्ग स्थित एक निजी विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधकों के साथ विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। तहसील अध्यक्ष राजीव मिश्र राजू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करना और विद्यालयों के संचालन में आने वाले समस्याओं का हल निकाला जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक चंद्रभान मिश्र एवं संचालन जिला महामंत्री चंद्रभान विश्वकर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से घनश्याम मिश्र, मदन मोहन द्विवेदी, अभिषेक मिश्र, बजरंगी राय, राम सुरेश कुशवाहा, सुनील पाल, विनोद यादव, भोला पाठक, वीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें