फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एक भी व्यक्ति नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एक भी व्यक्ति नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में अब तक 20223 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20001 लोगों स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 220 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में इस समय दो सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के रोकथाम के लिए नियमित रूप से संभावित लोगों का परीक्षण किया जाता है। शुक्रवार को 1839 लोगों का परीक्षण किया गया। इसमें एंटीजन से 511, आरटीपीसीआर से 1328 जांच शामिल रही। जिले में दो एक्टिव केस होम आइसोलेशन में हैं। अब तक पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,12559 लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई गई।
विज्ञापन

जनपद में बुखार के 247 मरीज मिले
देवरिया। जनपद के सीएचसी, पीएचसी तथा जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार के 247 मरीज मिले। इसमें 15 वर्ष से कम उम्र के 75 तथा उससे अधिक उम्र के 168 मरीज चिन्हित किए गए। जिला अस्पताल में डेंगू के 21 मरीज का उपचार किया गया है। जेई, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें