बघौचघाट। पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा बाजार के खेल परिसर में आयोजित एमटीपीआईसी क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच जायसवाल ब्रदर्स जौरा बाजार और एनआईएफएस क्लब भटनी के बीच हुआ, जिसमें भटनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर जायसवाल ब्रदर्स जौरा बाजार की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनआईएफएस क्लब भटनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भटनी की ओर से विजय बहादुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं रोहित ने 23 रनों का योगदान दिया। संवाद