फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उद्घाटन मैच में बंगरौली ने बंजरिया को हराया

Sat, 10 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाड़ी। स्थानीय गांव स्थित रंजू सिंह महाविद्यालय खेल मैदान में शनिवार को मां बंजारी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में बंगरौली ने बंजरिया को 50 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूरज कुमार दूबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बंगरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10-10 ओवर के मैच में टाॅस जीतकर बंगरौली ने विकास 58 और विशाल 40 रन के बदौलत बंजरिया को 125 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में बंजरिया के मुकेश 38 ही कुछ प्रतिरोध कर सके। पूरी टीम 70 रन बनाकर आउट हो गई। बंगरौली के रमेश ने तीन ओवर में पांच, जबकि विशाल यादव ने तीन विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच विशाल यादव को दिया गया। मैच के अंपायर विनय सिंह, चंदन सिंह, स्कोरर सूरज, जबकि आंखों देखा हाल रणविजय सिंह ने सुनाया। मौके पर बिजेंद्र सिंह, मंतोष सिंह, चंदन राजभर, किशन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें