फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किराए के भुगतान में नेटवर्क की बाधा

Thu, 06 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर से और आसपास के इलाकों में चलने वाली रोडवेज बसों में डिजिटल भुगतान व्यवस्था बार-बार नेटवर्क की समस्या से प्रभावित हो रही है। बसों में लगे इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) के माध्यम से किराया भुगतान की व्यवस्था तो की गई है लेकिन कार्ड स्वाइप की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, क्यूआर कोड से भुगतान करने में यात्रियों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

देवरिया शहर के स्कूलों में पढ़ाने के लिए आने-जाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सुबह स्कूल के समय बसों में यात्रियों की भीड़ रहती है, ऐसे में नेटवर्क न मिलने से कई बार भुगतान नहीं हो पाता। चालक और परिचालक यात्रियों से नकद किराया मांगते हैं, जबकि अधिकांश शिक्षक डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता देते हैं। इसी को लेकर आए दिन बसों में कहासुनी और बहस की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

परिचालकों का कहना है कि कई बार बसें शहर से बाहर जाते ही नेटवर्क गायब हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें