फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक को एनसीसी कैडेट्स ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक को एनसीसी कैडेट्स ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

रुद्रपुर। अनुशासन की कार्यशाला से लौट रहे एनसीसी कैडेट्स ने सड़क पर पड़े घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल पड़े युवक के समीप तमाशबीन बने लोगों को हटा कर एनसीसी कैडेट्स ने पीड़ित की मदद की।
जमिरा गांव के राजू यादव (35) बुधवार दोपहर बाइक से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। रुद्रपुर कपरवार मार्ग पर भभौली चौराहे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। युवक हेलमेट पहना था। कड़ाके की ठंड में सड़क पर गिर गया। उसके पैर और हाथ में चोट लगने से वह उठ नहीं पा रहा था। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। कोई युवक की मदद नहीं कर रहा था। रास्ते में बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज बरहज से एनसीसी के कैडेट्स परेड से लौट रहे थे। एनसीसी कैडेट शुभम यादव, जयभरत, गुड्डू, पवन, मुनीब, रिंकू ने भीड़ को हटाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देेख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैडेट घायल को जिला अस्पताल ले गए। कैडेट्स के कार्य की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने गरीबों में बांटा कंबल
रुद्रपुर। मदनपुर थाने में तैनात आरक्षी विपतेश राय ने गरीबों में कंबल बांटा। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर ठंड में कांप रहे लोगों में कंबल बांटा। ठंड में गरीबों की मदद करने पर लोगों ने खाकी की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें