खामपार में दुर्घटना में महिला की मौत के बाद दरवाजे पर पहुंचे लोग
- फोटो : DEORIA
ब्रेकर पर उछली बाइक, मां की मौत, बच्चा घायल
बच्चे का इलाज कराने भाई के साथ बाइक से सलेमपुर आई थी महिला
मझौली-भाटपाररानी मार्ग पर खोरहवा चौराहा के समीप हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बेटे का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि छह माह का बच्चा घायल हो गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। घर वाले शव को दफना दिया।
खामपार थाना क्षेत्र के दिसतौली गांव का टोला पटखौली निवासी हासिम की 32 वर्षीय पत्नी रौशनतारा अपने भाई नासिर हुसैन के साथ बाइक से छह वर्षीय बेटा का इलाज कराने सोमवार को सलेमपुर गई थी। इलाज कराकर घर लौटते समय मझौली-भाटपाररानी मार्ग पर खोरहवा चौराहा के समीप पहुंची थी कि ब्रेकर पर बाइक उछली और महिला सड़क पर गिर गई। गोद से बच्चा छिटक कर कुछ दूर जा गिरा। राहगीरों में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं छह माह के बच्चे को हल्की चोटें आईं हैं, जिसका इलाज चल रहा है। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
तीन बच्चों की मां थीं महिला
भाटपाररानी। मृत महिला रोशन तारा तीन बच्चों की मां थी। बचपन में ही सभी बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। उसके घायल छह महीने के बेटा के अलावा एक आठ वर्षीय बेटी सिमरन व पांच वर्षीय बेटी साहिल है। घटना की सूचना मिलते उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चों को देख लोगों की आंखें भर आईं।