फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां और बेटियों को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना अंतर्गत ग्राम सवरेजी पूरब टोला में मंगलवार शाम को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां बेटियों सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं का उपचार पुलिस ने भाटपार रानी पीएचसी पर कराया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध मां को चिकित्सक ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायलों में जरावती देवी 60, रीता देवी 30 और निर्मला 20 सम्मिलित हैं। गंभीर रूप से घायल जरावती देवी को चिकित्सक ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। थाना अध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि घायल महिलाओं को भाटपार अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें