फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हादसा: हैंडपंप में करंट आने से मां-बेटी की मौत, किसी को नहीं लग पाई हादसे की भनक

Fri, 01 Sep 2023 05:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार को दोपहर बाद हैंडपंप में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार को दोपहर बाद हैंडपंप में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 परशुरम धाम वार्ड निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी सरोज जायसवाल (48) व बेटी बेटी भूमि जायसवाल (18) घर का गेट बंद कर अंदर थीं। जब उनकी छोटी बेटी स्कूल से घर दोपहर बाद करीब दो बजे आई तब घर का मेन दरवाजा बंद था। आवाज लगाई, लेकिन नहीं खुला।

इसे भी पढ़ें: छत पर सो रही युवती संदिग्ध हाल में हुई गायब, सुबह बिहार में हाथ-पैर बांधकर फेंका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी की बात कह छोटी बेटी चिल्लाने लगी। शोर सुन अगल-बगल के लोगों ने खिड़की के रास्ते जब घर के अंदर प्रवेश किया तो हैंडपंप से चिपकर मां-बेटी ऊपर नीचे गिरी पड़ी थीं। आनन-फानन लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें