फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 39 जगह चला माॅर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

Sat, 04 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
258 वाहनों और 483 संदिग्धों की जांच की गई
विज्ञापन

देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस ने माॅर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पांच से सात बजे तक चले इस अभियान में 39 जगहों पर जांच की गई।
अपराध पर रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर जारी अभियान के तहत कुल 258 वाहनों और 483 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि उक्त माॅर्निंग वाॅकर चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के साथ चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, अवैध असलहा अथवा मादक पदार्थ पकड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान मोडिफाई साइलेंसर वाली वाहनों की चेकिंग एवं सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि लिमिट से ज्यादा तेज बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे पर कार्रवाई भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें