फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को अगवा करने की कोशिश

Sat, 04 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट कस्बे में अपराधियों ने शुक्रवार को एक 14 साल की किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन, किशोरी के विरोध पर अपराधी सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बघौचघाट कस्बे में शुक्रवार की शाम 7 बजे एक किशोरी दरवाजे पर बैठ कर अलाव ताप रही थी। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक स्कूटी पर बैठा रहा और दूसरा किशोरी को पीछे से दबोच कर उसका मुंह बंद कर स्कूटी की तरफ खींचने लगा। युवती के विरोध पर अपराधी का हाथ उसके मुंह से अचानक हट गया। इसके बाद किशोरी शोर मचाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास लोग वहां पहुंचे तो बदमाश पीड़िता को जमीन पर पटक कर वहां से भाग निकले। घटना के समय किशोरी के परिजन किसी शादी में गए थे।
विज्ञापन

किशोरी का पिता जब घर आया तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने गया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें