घर से लापता युवती तीन साल बाद राजस्थान में मिली
बरहज। नगर के एक वार्ड से तीन साल से लापता युवती राजस्थान में पुलिस को मिली। सोमवार को उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस उससे जानकारी जुटा रही है। उसने बताया कि वह स्वेच्छा से एक युवक से शादी कर ली है, जिससे एक बच्चा भी है।
तीन वर्ष पूर्व युवती की मां ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि परिवार के लोग एक अधेड़ से उसकी शादी कराना चाहते थे। इस वजह से घर से राजस्थान चली गई थी।
उसका कहना है कि पति और उसके परिवारवालों का घर पर आना-जाना था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मां की शिकायत पर युवती की तलाश कराई जा रही थी। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।