फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल रिपेयरिंग के रुपये मांगने पर बदमाशों ने मारी गोली

Thu, 13 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के लंगड़ी देवरिया निवासी राहुल चटनी गढ़ही के पास मोबाइल की दुकान चलाता है। बुधवार की शाम को बाइक सवार बदमाश पहुंचे और रुपये के लेन-देन को लेकर राहुल को गोली मार दिया। वारदात के बाद बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
शहर में लंगड़ी देवरिया के मंगली टोला निवासी राहुल चौरसिया (29) शाम करीब 6.30 बजे अपनी मोबाइल की दुकान पर बैठकर काम कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल रिपेयर कराये। रिपेयरिंग के रुपये मांगने पर कहासुनी करने लगे। बिना रिपेयरिंग चार्ज लिए राहुल ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इससे नाराज एक युवक तमंचा से मोबाइल दुकानदार पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली बाईं कलाई में लगने के बाद पेट में जा घुसी। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को इमरजेंसी पहुंचाया। इमरजेंसी पहुंचे सीओ सदर संजय रेड्डी और कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शहर के अंदर गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर अमेठी पुलिस चौकी है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस देर से पहुंची। एसपी के आदेश पर कोतवाल, स्वाट टीम ने बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है। मौके पर गई पुलिस ने दुकान के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरा का फुटेज खंगाला। इसमें बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें